गुरसरांय(झांसी)। शनिवार सुबह लगभग 7:00 बजे गुरसरांय थाना क्षेत्र के ग्राम दखनेश्वर के समीप जहां बारात से लौट रहे डीजे का अचानक संतुलन बिगडने से डीजे खाई में जा पलटा। जिसमें सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।वही दूसरे युवक की हालत गंभीर बताई गई है।डीजे पर बैठे दिलीप अहिरवार ने बताया कि वह मृतक अंकित अहिरवार के साथ डीजे बजाने का काम करता है।विगत रात्रि वह गोकुलपारा में डीजे बजाने गया था।जहां गाना बजाने को लेकर बरातियों से विवाद हो गया।जहां बारातियों ने अंकित का मोबाइल छीन लिया।सुबह जब मोबाइल छीनने वाले बाराती दिखे तो उनका पीछा करने का प्रयास किया।इस दौरान डीजे असंतुलित होकर पलट गया।जिसमें अंकित अहिरवार पुत्र गंगाराम अहिरवार उम्र 28 वर्ष निवासी गांधीनगर गुरसरांय की मौत हो गई व विनोद उर्फ कलु पुत्र धरनी धर उम्र 23 वर्ष नई बस्ती गुरसरांय की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झाँसी रेफर कर दिया।वही घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी। मृतक युवक दो भाई थे अंकित छोटा था।अंकित शादीशुदा था जिसकी एक बच्ची डेढ़ बर्ष की है।अंकित की मौत के बाद पत्नी व अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
