गुरसरांय(झांसी)। 2 मई शुक्रवार को बिजली से नगर वासी बुरी तरह त्रस्त देखे गए। भीषण गर्मी से जहां आदमी बुरी तरह परेशान हैं तो दूसरी तरफ लगातार एक से डेढ़ महीने से अधिक समय से लगातार बिजली शासन द्वारा निर्धारित रोस्टर के 50% समय भी बिजली उपलब्ध न हो पाने से आम जनता पानी से लेकर आवश्यक सेवाओं को विद्युत विभाग के अधिकारियों ने ब्रेक लगा दिया है और लगातार अखबारों से लेकर विद्युत अव्यवस्था की खबर प्रशासन,विद्युत विभाग के आला अधिकारियों तक पहुंचने के बाद भी कोई भी इस समस्या को निजात दिलाने की दिशा में नही दिख रहा है। विद्युत लाइन मैंन सुबह से लेकर शाम तक देर रात तक सिर्फ और सिर्फ पैसों के चक्कर में जनता को परेशान करते हैं। विद्युत उपभोक्ताओं को विद्युत विभाग द्वारा तरह तरह से परेशान किया जा रहा है तो दूसरी ओर अपने चहेते और संपर्क लोगों को और स्वयं विद्युत संविदा कर्मी चोरी करवा रहे और चोरी करवाते नजर आते हैं इस प्रकार आम उपभोक्ताओं से लेकर पूरी जनता और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर पेयजल आदि व्यवस्था विद्युत विभाग की लापरवाही से लगातार विद्युत लगातार कई घंटे न आने से जनजीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है। कस्बा गुरसरांय से लेकर क्षेत्र के लोगों ने इस संबंध में बड़े स्तर पर कार्यवाही कर जल्द जनता का उत्पीड़न रोक कर विद्युत व्यवस्था निर्धारित समय जो फिक्स है उसे बहाल करने की मांग की है। हालत विद्युत व्यवस्था के नाम पर इतनी दयनीय हो गई है कि रात को घंटों घंटों के लिए बिजली जाने से भीषण गर्मी में बच्चे बूढ़े जवान सब बेहाल हैं और आपातकालीन स्वास्थ्य विभाग से लेकर पेयजल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित होने से जनता में त्राहि-त्राहि मची हुई है उधर स्मार्ट मीटर के नाम पर मीटर लगाने वाली कंपनी व उसके कर्मचारी अधिकांश जगह स्मार्ट मीटर लगाने दौरान जो नई डोरी लगना चाहिए वह न लगाकर पुरानी डोरी लगाकर मन माफिक तरीके से काम कर रहे हैं। तो दूसरी ओर बिजली विभाग का आलम यह है कि आम जनता में उपभोक्ताओं के विरुद्ध झूठे मुकदमा लिखाने का षडयंत्र रचकर उपभोक्ताओं को तरह तरह से लूटा व परेशान किया जा रहा है। तो दूसरी ओर बिजली विभाग का स्टॉफ कई उपभोक्ताओं से मिलकर विद्युत चोरी की चर्चा पूरे क्षेत्र में जोरो पर है। गुरसरांय गरौठा क्षेत्र अधिशाषी अभियंता मऊरानीपुर ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत आता है और इस समय झांसी जिले में सबसे अधिक विद्युत उपभोक्ताओं के उत्पीड़न की शिकायतें पूरे बुंदेलखंड में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। आम जनता की विद्युत विभाग के आलाधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों द्वारा भी कोई कार्यवाही न करना जनता के सामने लग रहा है कि यह अंग्रेजों का शासन हो। इससे उत्तर प्रदेश सरकार की छवि तो खराब हो ही रही है साथ ही जनता बुरी तरह प्रताड़ित है जबकि सीमावर्ती मध्य प्रदेश राज्य में विद्युत व्यवस्था की आम जनता द्वारा सराहना की जा रही है वहां पर रोस्टर के मुताबिक विद्युत आपूर्ति से लेकर आम उपभोक्ताओं के साथ कोई लूट घसूट नहीं हो रही है। और राम राज्य का संदेश जा रहा है जबकि यूपी के झांसी जिले के गुरसरांय,गरौठा,मऊ क्षेत्र में जनता विद्युत विभाग की कार्यशैली से बुरी तरह भयभीत व परेशान है क्योंकि यहां पर आम उपभोक्ताओं की सुनने वाला नहीं है।
