कुर्मी क्षत्रिय समाज का 17वां विवाह सामूहिक विवाह सम्मेलन बङी भव्यता के साथ संपन्न हुआ। यह सम्मेलन छतरपुर जिले के राजनगर क्षेत्र खजवा मे श्री चौङाखेङा धाम मे हुआ। जिसमें 46 जोङे एक सूत्र में बंधे। सर्वप्रथम सरदार वल्लभभाई पटेल के जयकारा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
सभी बेटे-बेटियो के लिए अलग अलग पंडाल की व्यव्स्था की गई। जिसमे वधू पक्ष के पंडाल मे घराती एवं वर पक्ष के पंडाल मे बराती ठहरे। सभी को घर जैसे स्वागत सत्कार मिले। किसी बेटियो को बाहर का एहसास नही हुआ क्योकि घर जैसी धूमधाम से शादी सम्पन्न हुई। समधी-समधन ने गारी गाई। इस विशाल सामूहिक विवाह सम्मेलन मे 20,000 लोगो को कमेटी ने भोजन परोसकर खिलाया। युवा नौजवान कार्यकर्ताओ ने तन-मन और धन से सहयोग कर सफल बनाया।
सामूहिक सम्मेलन मे मुख्य अतिथि बिहार सरकार के कैबिनैट ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार पटेल एवं विशिष्ट अतिथि सांसद सुनील कुमार, पूर्व मंत्री एवं समाज के प्रदेशाध्यक्ष रामखेलावन पटेल, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एलपी पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ.घासीराम पटेल सहित अन्य सामाजिक लोग मौजूद रहे। सभी अतिथियो ने अपना उद्बोधन देते हुए अंत मे सभी बेटे बेटियो को आर्शीवाद देते हुए कमेटी का आभार व्यक्त किया।
महाप्रसाद पटेल जिमीदार ने बताया कि कमेटी प्रत्येक बेटी एहसास न हो कि हमारे पिता कुछ देने लायक नही है तो कमेटी सभी बेटियो को 30 हजार का उपहार भेंट करती है। जिसमे पलंग, कूलर, पंखे, अलमारी, दीवार घङी एवं छोटे बडे सामान उपहार स्वरूप भेंट किए। वही नर्मदा पटेल, महेन्द्र पटेल, कमलेश पटेल, रामकुमार पटेल, मुकेश पाय व मनीराम जिमीदार कार्यक्रम मे मुख्य अतिथियो एवं भोजन पानी की तरफ अपनी नजर बनाए रहे।
शाम 07 बजे से व्यवहारी निमंत्रण आना शुरु हुआ,और बेटियां घर से श्री चौङाखेङा धाम पर पंडाल मे आई। 09 बजे बारात आई, 12 बजे टीका हुआ तो दूल्हे घोङे पर सवार हुए। 02 बजे चढ़ाव की तैयारी की। 04 बजे पंडित जी ने भांवर पढ़ी तो सुबह 6:00 बजे तक सभी बेटियो को बिदा कराया।
अंत में समस्त कमेटी खजबा चौङाखेङा धाम समिति की ओर से अतिथियो का एवं बेटियो का जिलाध्यक्ष नारायण दास दादा ने आभार व्यक्त किया।
शरद अग्रवाल पत्रकार
दैनिक बुंदेलखंड बुलेटिन जिला ब्यूरो चीफ छतरपुर
