शरद अग्रवाल पत्रकार दैनिक बुंदेलखंड बुलेटिन जिला ब्यूरो चीफ छतरपुर
छतरपुर/कलेक्टर पार्थ जैसवाल द्वारा झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। निर्देशों के पालन में शनिवार को हरपालपुर में एक निजी अस्पताल को सील करने की कार्यवाही की गई। एसडीएम नौगांव जी.एस. पटेल, सीएमएचओ डॉ. आर.पी. गुप्ता, एसडीओपी नौगांव एवं तहसीलदार द्वारा हरपालपुर में औचक निरीक्षण करते हुई लाइफ हेल्थ केयर क्लीनिक में आयुर्वेदिक डॉक्टर एलोपैथिक दवाई करते पाए गए। साथ ही अस्पताल के मेडिकल स्टोर में एक्सपायरी दवाई भी मिली। जांच टीम द्वारा संयुक्त रूप से अस्पताल को सील करने की कार्यवाही की गई। साथ ही एक्सपायरी दवाएं भी जब्त कर अग्रिम कार्यवाही के लिए जांच प्रतिवेदन तैयार किया गया।
Please follow and like us:
