गुरसरांय (झांसी)। देर शाम गुरसरांय बाजार मुख्य मार्गो सार्वजनिक स्थलों और धार्मिक स्थलों से लेकर शिक्षण संस्थाओं आदि जगह कानून व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त हो को लेकर जिले के पुलिस कप्तान के निर्देशन में गुरसरांय थाना पुलिस प्रभारी इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पाण्डेय ने अपने अधीनस्थ पुलिस टीम के साथ पैदल गश्त किया।इस दौरान उनकी निगाहें असमाजिक तत्वों से लेकर शराब पीकर उपद्रव करने वालों पर रही पुलिस को देखकर आबकारी दुकानों के पास से शराबियों का जमावड़ा पुलिस को देखकर भागते नजर आया वहीं थानाध्यक्ष ने महिला सशक्तिकरण को मजबूत करते हुए महिला पुलिस टीम को शिक्षण संस्थाओं बैंकों के आसपास से लेकर धार्मिक स्थलों पर विशेष निगाहें रखने के लिए चौकस कर दिया है।
Please follow and like us:
