गुरसरांय (झांसी)। जिले के पुलिस कप्तान बीबीजीटीएस मूर्ति ने 24 अप्रैल गुरुवार को जिले की कमान संभालते ही गुरसरांय पुलिस अपराधियों के विरुद्ध सख्त एक्शन में आ गई है जिसके चलते लंबे समय से न्यायालय से फरार चल रहे वारंटी को गुरसरांय थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पाण्डेय ने अपना खुफिया तंत्र मजबूत करते हुए केश नंबर 22/19 व अपराध संख्या 163/19 धारा 18/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मोहल्ला पायगा थाना गुरसरांय निवासी शरद पाराशर पुत्र रामस्वरूप को गिरफ्तार कर न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एफ०टी०सी०) जिला झांसी के समक्ष पेश किया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कस्बा इंचार्ज गुरसरांय सब इंस्पेक्टर बृजेश कुमार भार्गव और कांस्टेबल श्री कृष्ण सहित गुरसरांय पुलिस की टीम सम्मिलित रही।
Please follow and like us:
