गुरसरांय(झांसी)।14 अप्रैल सोमवार को संबिधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134 वी जयंती नगर में कई स्थानों पर धूमधाम से मनाई गई।गांधीनगर के रविदास मंदिर पर बाबा साहब के चित्र का पुष्प अर्पित कर महिलाओं, बच्चों पुरूषों शत-शत नमन किया इसके बाद नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।जिसमें बाबा साहब के आदर्शों की झांकियां सजाई गई।शोभायात्रा गांधी नगर,पटकाना,मातवाना, पायगा,पुराने बस स्टैंड से होते हुए बड़ी माता मंदिर होते हुए मोदी चौराहे का भ्रमण करते हुए कटरा चौराहे के बाद रविदास मंदिर पर सम्पन हुई। शोभायात्रा का गांधीनगर,बस स्टैंड,कटरा चौराहे,रेंज चौराहे,कॉलेज चौराहे पर जगह-जगह स्वागत किया गया। वहीं कार्यक्रम स्थल पर एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम बाबा साहब एवं बुद्ध भगवान के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके वताएं मार्ग पर चलने का आह्वान किया और शौषित समाज के लोगों द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मूर्ति लगवाने गरौठा विधायक से मांग पत्र देकर समस्याओं का निदान हेतु समाधान के लिए आश्वासन दिया। वक्ताओं में जगदीश बाबूजी,सुखनंदन मास्टर,मुन्ना सेमरी पूर्व प्रधान,शिवदयाल अंबेडकर,जुगल किशोर,धन प्रसाद,महेंद्र फौजी,आनंद, डॉक्टर डीआर वर्मा,पीडी, मानसिंह,राजेश अध्यापक, छिमाधर,पूर्व चैयरमेन देवेश पालीवाल, बद्री प्रसाद त्रिपाठी,पूर्व चैयरमेन गोपीनाथ बक्शी,राजेन्द्र अहिरवार दुरखुरू, अख्तर राईन,भानु प्रताप ने संबोधित किया। इस मौके पर ललित पटेल, जितेंद्र कुशवाहा,मोहिनीश अग्रवाल,राजू वाला पार्षद, टिंकू पार्षद अतुल कुमार पार्षद, एडवोकेट सतीश चन्द्र चौरसिया,रामनारायण पस्तोर, मनोज,प्रिंस,पिंटू,राज,गज्जू,अंकित,विनीत,राहुल,अन्नू, विक्की,भज्जू,जितेंद्र,गंगू,दीपू, दीपक, यशोदा कुशवाहा हरिश्चंद्र आर्य,अजय पाल,बिरजू,
अटल सिया,लक्ष्मण,
सोहन राज,महेश कुमार,सिद्धार्थ,गंगा, नीलम गौतम,सुखनंदन प्रजापति, दयासागर कोटेदार,जय कमल,सौरभ, दीप चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। वही अंबेडकर जयंती की शोभायात्रा दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की झांकियां सजी हुई चल रही थी भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से डिप्टी कलेक्टर गरौठा अवनीश कुमार तिवारी,डिप्टी एसपी गरौठा राजेश कुमार राय, तहसीलदार गरौठा अमृतलाल, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पाण्डेय सहित पुलिस और राजस्व प्रशासन पूरी तत्परता से ड्यूटी करते देखा गया। वहीं दूसरी ओर खैर इंटर कालेज गुरसरांय में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनायीं गयीं।इस अवसर पर कालेज के प्राचार्य धन प्रकाश तिवारी ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि शिक्षा व्यक्ति का चहुमुखी विकास करती है। शिक्षा वह धन है जिसे कोई छीन नही सकता। कार्यक्रम को कालेज के शिक्षक जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पटेल,अशोक पटेल ने भी सम्बोधित किया।इस मौके पर प्रवक्ता संतोष शाक्य,कैलाश प्रकाश गुप्ता,बशीर अहमद खान,जे पी वर्मा,भूपेंद्र पंथी,गोपाल अग्निहोत्री, राजवेंद्र सिंह बुंदेला,प्रांजल तिवारी,सुभाष वर्मा,दुर्गा प्रसाद,पुष्पेंद्र वर्मा,जितेंद्र साहू,राजेन्द्र प्रसाद,पंकज शाक्य,दिनेश वर्मा, बलबीर सिंह परिहार,राकेश तिवारी,इंद्रभूषण द्विवेदी, जितेंद्र मिश्रा,बाबूराम ,क्रीड़ा अध्यक्ष बिनोद कुमार,वरुण कुमार कुशवाहा,प्रमोद सविता,दीन दयाल,थान सिंह,डॉ विवेक मुदगल, राजेश चंद्र,मुकेश खैर,संगीत अध्यापक सरजू शरण पाठक,राम सेवक गौतम,संजय दोन्देरिया,अर्चना मोदी,मंजू वर्मा,सुरभि पटेल,दीपा गुप्ता, वर्षा विश्वकर्मा, कुलदीप,प्रवीण,कौशलेश मिश्रा ,सुनील व्यास,अशोक आर्या ,राज बहादुर सिंह,राकेश व्यास आदि उपस्थित रहे।
