राठ (हमीरपुर)। संविधान निर्माता डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी की आज 134 वी जयंती पर नगर के रामलीला मैदान से एक विशाल जुलूस नगर में निकाला गया। जुलूस में सभी राजनैजिक दल व समाज के लोगों ने सहभागिता की। नगर भ्रमण के बाद जुलूस का समापन वापिस रामलीला मैदान पहुंचकर हुआ जहां पर एक विशाल गोष्ठी का आयोजन किया गया। जुलूस का मार्ग में जगह-जगह नागरिकों न स्वागत किया।
भारत रत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती पर नगर के रामलीला मैदान से प्रारंभ हुआ जुलूस मुख्यमार्ग होकर महारानी लक्ष्मीबाई गेट होता हुआ कोट बाजार, बड़ा मंदिर, नगायच चौराहा, उरई बस स्टैंड, अंबेडकर चौराहा, बजरिया होकर वापस रामलीला मैदान पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस में लगभग एक दर्जन ट्रैक्टर ट्रालियों में सजी विभिन्न प्रकार की झांकियां, एक दर्जन घोड़ा व आधा दर्जन डीजे पर बजती देश भक्ति की धुनों में सर्व समाज के लोग नृत्य व बाबा साहब का जयघोष करते हुए चल रहे थे। इस दौरान विधायक मनीषा अनुरागी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया, विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी, अनुज सक्सेना, समिति के अध्यक्ष डॉ कमलेश राम, उपाध्यक्ष धुन्नूलाल, कोषाध्यक्ष दीनदयाल वर्मा, डॉ. भीमराव सामाजिक समिति के पदाधिकारियों सहित डॉ0 हरिशंकर शास्त्री, लक्ष्मी प्रसाद (शिक्षक), प्रवक्ता रमेश वर्मा, अनिल वर्मा, जयकिशन कबीर, अरविंद अनुरागी, सहित अनेकों लोग मौजूद रहे। वही नगर भ्रमण के दौरान पालिका परिषद के अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया के आवास के बाहर एवं नगर में जगह-जगह स्टाल लगाकार पुष्प वर्षा के साथ-साथ लोगों को जलपान कराते हुए जुलूस का स्वागत किया गया। जुलूस के दौरान युवाओं में गजब का उत्साह दिखा वहीं काफी संख्या में महिलाऐं भी जुलूस में साथ रही। भ्रमण के बाद रामलीला मैदान पहुंचकर जुलूस एक सभा में परिवर्तित हो गया जहां लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये और बाबा साहेब के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।
नोट——- बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जुलूस का फोटो
