गुरसरांय(झाँसी)। नगर में अराजक तत्वों द्वारा गुंडागर्दी मारपीट की दिनों दिन घटनाएं बढ़ रही है इसको लेकर 14 अप्रैल दिन सोमवार को शाम 5:00 बजे गुरसरांय निवासी राहुल कुशवाहा पुत्र चंद्रभान कुशवाहा निवासी पायगा गुरसरांय जिला झांसी को एरच रोड स्टेट बैंक के पास डीजे संचालक अकबर खान पुत्र हबीब खान निवासी मंडी गेट के पास गुरसरांय और इसके साथ तीन लोगों चंद्रभान उर्फ माते,उमेश,मनोज आदि लोगों ने राहुल को बिना किसी कारण रंगबाजी के चक्कर में लाठी डंडों का लोहे की राड से मारपीट कर मरणासन्न कर दिया जिसकों लेकर पीड़ित ने थाना गुरसरांय में प्रार्थना पत्र दिया है पीड़ित राहुल की हालत नाजुक होने पर गुरसरांय पुलिस ने उसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय कराया जहां पर स्थिति गंभीर होने पर राहुल को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने समय तक पुलिस द्वारा आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सके थे जिसके चलते आए दिन गुरसरांय में मारपीट से लेकर चोरी आदि घटनाओं मैं दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी होते देखी जा रही है बताया जा रहा है इसके 2 दिन पहले कुछ लोगों ने एक दलित युवक की गरौठा चौराहे के आसपास भी बेरहमी से मारपीट कर दी थी लेकिन पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने से गुरसरांय थाना अंतर्गत घटनाएं बढ़ रही हैं।
