बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
रिपोर्ट-शौकीन खान/कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय (झांसी)। होली और रमजान माह त्योहारों को लेकर 9 मार्च रविवार को गुरसरांय थाना सभागार में थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई बैठक में आगामी त्यौहार शांति और सद्भाव के साथ मनाए जाने पर बैठक में उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने अपने-अपने विचार रखें।इस दौरान थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय ने होली के पर्व को देखते हुए उस दिन नमाज दिन के 12:00 बजे की जगह 2:00 बजे किए जाने की बात पर पैशे इमाम सदर शहाबुद्दीन सिद्दीकी,इकराम खान आदि ने सहर्ष स्वीकार करते हुए कहा हम सब लोग मिलजुल कर यहां पर होली और रमजान का त्यौहार मनाते हैं और सभी लोग सदियों से चली आ रही परंपरा का पूरी तरह निर्वाह करेंगे थानाध्यक्ष पाण्डेय ने शासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों को साझा किया। इस दौरान प्रमुख समाजसेवी और गायत्री परिवार के प्रमुख एडवोकेट सतीश चंद्र चौरसिया ने कहा कि होली का त्यौहार बुराईयां को खत्म करके आपस में प्रेम को बढ़ावा देने के लिए एक दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिलते हैं।इस दौरान प्रमुख रूप से पंडित रामनारायण पस्तोर,आत्माराम फौजी,प्रसिद्ध नारायण सिंह यादव,देवेंद्र पटेल, अतुल कुमार पार्षद,रमेश चंद्र टिंकू पार्षद,नितेश मोदी पार्षद, अजय मौर्या पार्षद,शंकर सिंह राजपूत,श्याम शिवहरे,संतराम, लखन लाल साहू मडोरी सहित बड़ी संख्या में कस्बा व ग्रामीण क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।
