बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
रिपोर्ट-शौकीन खान/कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय (झाँसी)। भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा वीरांगना नगरी झाँसी स्थित एक होटल में महिला दिवस के अवसर पर डीलर अवार्ड एवं डीलर मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में टेरिटरी मैंनेजर पुनीत दीक्षित उपस्थित रहे।अध्यक्षता टीसी टेरिटरी सेल्स प्रशांत ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में डिपो मैनेजर सचिन रावत एवं इंजीनियर मीना उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन बिक्री प्रबंधक विवेक शर्मा ने किया समारोह में भारत पेट्रोलियम के डीलर द्वारा सुझाव माँगे गए कि पेट्रोल पंपों पर बिक्री के साथ साथ बदलते परिवेश एवं कम्पटीशन के दौर में कैसे हम आगे बढ़े और ग्रोथ करै इस पर सिंह वाहिनी ग्रुप के सतीश चौरसिया मैं अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा ग्राहकों का हर तरह का ध्यान रखना हमारा मुख्य उद्देश है इसके अलावा प्रमुख डीलरों ने भी अपने अपने सुझाव प्रस्तुत किए मुख्य अतिथि पुनीत दीक्षित द्वारा पंपों पर कंपनी द्वारा अधिक से अधिक सुविधाओं देने की बात कही इस मौक़े पर महिला दिवस पर निष्ठा मैडम करारी डिपो
एवं सुकृति मैडम एलपीजी द्वारा सम्माननीय डीलर महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस मौक़े पर गुरसरांय के सिंह वाहिनी ग्रुप के सतीश चौरसिया को अवार्ड दिया गया है। इस मौक़े पर सम्माननीय डीलर बंधु उपस्थित रहे अंत में सभी का आभार व्यक्त बिक्री प्रबंधक विवेक शर्मा ने किया।
