बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज़
संवाददाता – नीलेश एनकेडी
मोठ कस्बे में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है, जिससे आम नागरिकों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। ताजा मामला कटरा बाजार का है, जहां गौरी शंकर उर्फ मुन्नू निवासी मातनपुरा को एक आवारा कुत्ते ने पीछे से आकर काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्ति ने बताया कि यह घटना दो दिन पहले हुई थी जब वे बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक कुत्ते ने अचानक उन पर हमला कर दिया। इस कुत्ते ने पहले भी कई लोगों को अपना शिकार बनाया है। पीड़ित ने नगर पंचायत मोठ में इसकी मौखिक शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अभी तक कुत्ते को पकड़ने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बे में कई आवारा कुत्ते घूम रहे हैं, नगर पंचायत से जल्द से जल्द इन कुत्तों को पकड़ने और आवश्यक कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
