बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
रिपोर्ट-शौकीन खान/कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय (झांसी)। गुरसरांय नगर में पत्रकारो की एक बैठक कुंवर रामकुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिंसमे सीतापुर जनपद के पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की सरेआम हत्या किए जाने की घोर निंदा की गई।इस दौरान नगर क्षेत्र के सभी पत्रकार उपस्थित रहे।इस दौरान अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार कुंवर रामकुमार सिंह ने कहा कि जनपद सीतापुर के युवा निष्पक्ष साहसी दैनिक जागरण के पत्रकार राघवेंद्र वाजपेयी ने देश के चौथे स्तंभ में लोकतंत्र की महत्वपूर्ण भूमिका निर्वाह करते हुए सीतापुर के कई भ्रष्टाचार का बड़े पैमाने पर अपनी लेखनी के माध्यम से उजागर किया था
जिससे कानून को न मानने वाले देश द्रोही हत्यारों ने उनकी सरेआम गोली मारकर जो हत्या की है उसके लिए प्रदेश और केंद्र सरकार को लोकतंत्र की रक्षा करने वाले कलमकार राघवेंद्र वाजपेयी को शहीद घोषित करके हत्यारों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जाए ओर शहीद हुए पत्रकार के परिवार को आर्थिक धन राशि दिलाएँ जाने के साथ शहीद पत्रकार राघवेंद्र के नाम से एक स्मारक बनाये जाने मांग की गई है।इस मौके पर अशोक सेन,फूल सिंह परिहार,सुनील चौहान,अखिलेश तिवारी छिरोरा,आशुतोष गोस्वामी,अखिलेश तिवारी सुट्टा,
सुनील जैन डीकु,सन्दीप श्रीवास्तव,कौशल किशोर,सोम मिश्रा,कुलदीप यादव,हरिश्चन्द्र नायक,आयुष त्रिपाठी,बलराम पटेल,शौकीन खान,दीपक जैन नुनार व सभा का संचालन अखिलेश तिवारी ने किया।
