बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
महोबा । कानपुर-सागर हाईवे पर पुलिस ने मवेशियों से भरे एक ट्रक को पकड़ा है। ट्रक में 50 से अधिक मवेशी भरे हुए थे। पुलिस ने इन मवेशियों को गौशाला के सुपुर्द कर दिया है। विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ता कबरई से महोबा की ओर आ रहे थे। इस दौरान उन्हें एक ट्रक में मवेशी होने का संदेह हुआ। कार्यकर्ताओं ने जब ट्रक का पीछा किया तो चालक ने उनकी गाड़ी में टक्कर मारने का प्रयास किया।
संगठन के कार्यकर्ता सागर सिंह सेंगर ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस को देखते ही ट्रक चालक और पशु तस्कर गाली-गलौज करते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ता मौके पर एकत्रित हो गए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि ऐसी कार्रवाई से बेजुबान जानवरों की जान बचाई जा सकेगी।
Please follow and like us:
