बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
महोबा । पनवाड़ी-महोबा मार्ग पर डग्गामार वाहनों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। इन वाहनों में क्षमता से कहीं अधिक यात्रियों को बैठाया जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा को ताक पर रखकर चालक जोखिम भरी यात्रा करा रहे हैं। सोशल मीडिया पर पनवाड़ी रोड से ओवरलोड डग्गामार वाहनों के कई वीडियो सामने आए हैं। इन वीडियो में साफ दिख रहा है कि वाहनों में यात्रियों को क्षमता से ज्यादा भरा जा रहा है। परिवहन विभाग समेत संबंधित विभाग इन अनियंत्रित वाहनों पर कार्रवाई करने में विफल साबित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की यह लापरवाही किसी बड़ी दुर्घटना को न्योता दे सकती है। यात्रियों की जान जोखिम में डालकर चल रहे इन वाहनों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की जा रही है।
Please follow and like us:
