शरद अग्रवाल पत्रकार दैनिक बुंदेलखंड बुलेटिन जिला ब्यूरो चीफ छतरपुर
छतरपुर/योजना बनाकर दुकान से डकैती की गई राशि 102200 रुपए, प्रयुक्त अवैध हथियार देशी कट्टा 315 बोर का देसी कट्टा एवं जिंदा कारतूस वाहन तीन मोटरसाइकिल, 6 मोबाइल फोन कुल कीमत करीब साढ़े 3 लाख रुपए किए गए जप्त
आरोपी जगदीश सिंह के विरुद्ध हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, बलवा जैसे 8 अपराध, राहुल उर्फ पागल छोरा के विरुद्ध अवैध शराब, दयालु उर्फ दयाराम के विरुद्ध मारपीट जैसे अपराध पूर्व से दर्ज
थाना गढ़ी मलहरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गरेला में विगत दिनों फरियादी की दुकान में आरोपियों द्वारा अवैध हथियार का प्रदर्शन कर दहशत फैलाते हुए घुसकर कुछ आरोपियों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया था, थाना गढ़ी मलहरा पुलिस ने शीघ्र ही घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर दुकान एवं आसपास के क्षेत्र, मार्ग सहित विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज, भौतिक एवं तकनीकि साक्ष्य एकत्र किए गए। मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया।
पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन ने आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर ₹10000 के इनाम की उद्घोषणा की थी।
सीसीटीवी फुटेज, एकत्रित भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य एवं हुलिया के आधार पर कुछ संदेहियों के झुनझुन देवी के मंदिर के पास होने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम ने संबंधित स्थान पर जाकर संदेहियों से बारीकी से पूछताछ की गई, घटना योजना बनाकर अंजाम देना स्वीकार किया गया। घटना में सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे व्यक्तियों के अलावा और लोग भी सम्मिलित थे, डकैती एवं आयुध अधिनियम की धारा प्रकरण में बढ़ाई गई। उक्त डकैती घटना में सम्मिलित 8 आरोपियों
1. शिवदयाल उर्फ शेरा कुशवाहा पिता दिन कुशवाहा निवासी ग्राम उर्दमऊ
2. जागेश्वर उर्फ जागे पिता संतोष कुशवाहा निवासी ग्राम उर्दमऊ
3. दादू और राजेंद्र कुशवाहा पिता बलाडिन कुशवाहा निवासी गल्ला मंडी रोड छतरपुर
4. राहुल उर्फ पागल छोरा पिता बिहारी लाल रैकवार निवासी बड़ी बगराजन के पास छतरपुर
5. दयालु उर्फ दयाराम पिता प्यारेलाल कुशवाह निवासी बड़ी बगराजन के पास छतरपुर
6. राजा उर्फ़ योगेंद्र सिंह पिता सुरेंद्र सिंह बुंदेला निवासी ग्राम गोदारा थाना महाराजपुर हाल किराए का मकान छतरपुर (अवैध हथियार)
7. संतोष कुशवाहा पिता गोविंदी कुशवाह निवासी बड़ी बगराजन के पास छतरपुर
8. हथियार देने वाला आरोपी जगदीश सिंह पिता भुजबल सिंह निवासी ग्राम गुदारा थाना महाराजपुर
को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया। आरोपियों के पास से दुकान से डकैती की गई संपत्ति 1 लाख 2 हज़ार 200 रुपये एवं घटना में प्रयुक्त वाहन तीन मोटरसाइकिल, 6 मोबाइल फोन एवं प्रयुक्त अवैध हथियार 315 बोर का देसी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस कुल संपत्ति कीमत करीब साढ़े 3 लाख रुपए बरामद किए गए।
उक्त घटना की योजना दो आरोपी जागेश्वर एवं शिव दयाल जो पास के गांव उर्दमऊ गांव के निवासी हैं, द्वारा योजना बनाई गई थी, योजना अंतर्गत दादू उर्फ राजेंद्र के माध्यम से अन्य साथियों को सम्मिलित किया गया था। अवैध हथियार सहित गिरफ्तार आरोपी राजा उर्फ़ योगेंद्र जिसे जगदीश सिंह द्वारा अवैध हथियार प्रदान किया गया था, सभी को गिरफ्तार किया गया है।
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी नौगांव श्री अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गढ़ी मलहरा निरीक्षक सुरभि शर्मा, उप निरीक्षक धर्मेंद्र रोहित थाना प्रभारी बंसिया, उपनिरीक्षक किशोर पटेल प्रभारी साइबर सेल, उप निरीक्षक अजय शाक्य, उपनिरीक्षक आरपी अहिरवार, सहायक उप निरीक्षक किशन लाल सहायक उप निरीक्षक भैया लाल पटेल प्रधान आरक्षक प्रदीप तिवारी जनक सिंह संदीप तोमर, आरक्षक दशरथ सिंह योगेश रिछारिया, श्री राम, निलेश, पुष्पेंद्र यादव, सत्येंद्र सिंह, जयकुमार, महिला आरक्षक राधा पटेल एवं साइबर टीम की भूमिका रही।
