बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
कालपी/जालौन। उपजिलाधिकारी ने कदौरा में कान्हा गौशाला तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया तथा अधिनिषयों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।उपजिलाधिकारी कालपी सुशील कुमार सिंह ने कदौरा स्थिति कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण किया तथा वहां पर गौवंशों के लिये छाया की व्यवस्था के अलावा गौशाला में कमजोर गौवंशो को देख नाराजगी प्रकट की गई तथा गौशाला में मौजूद रजिस्टर का अवलोकन कर गौवशो की संख्या भूसा चोकर आदि का स्टाक चैक किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।इसी दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कदौरा का भी निरीक्षण किया तथा अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था को देखा तथा अस्पताल में मौजूद मरीजों से भी बातचीत की तथा अस्पताल में मौजूद दवाईयों का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
