बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
उरई। झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे 27 पर आटा थाना क्षेत्र में दो कारों की टक्कर हो गई। हादसे में 6 लोग घायल हो गए। प्रयागराज से कुंभ स्नान कर मुंबई लौट रहे चार लोग कार में सवार थे। इनमें प्रेम पवार (38), गौरव जादव (36), कुनाल गौर (34) और यश जादव (40) शामिल थे। शुक्रवार सुबह जब उनकी कार आटा थाना क्षेत्र के बस स्टैंड पर पहुंची, तभी कस्बा आटा के सुदीप (28) अपने चचेरे भाई रोशन (18) के साथ मां को बस में बैठाकर हाईवे क्रॉस कर रहे थे।
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों कारें सड़क पर पलट गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना से यातायात प्रभावित हुआ है। आटा थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।उन्होंने क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त कारों को सड़क किनारे हटवाया। यातायात बहाल करवाया। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। सभी घायलों को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
