शरद अग्रवाल पत्रकार दैनिक बुंदेलखंड बुलेटिन जिला ब्यूरो चीफ छतरपुर
छतरपुर/बिजावर।। कल खजुराहो में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जल सहेलियों से कन्वेंशन सेंटर में मुलाकात की|इस दौरान उन्होंने जल सहेलियों से बुंदेलखंड की जल संरक्षण की पारंपरिक पद्धतियां एवं तालाब, नदियों के ऊपर संवाद किया| जल सहेलियों ने अपनी यात्रा के बारे में बताया कि 02 फरवरी से शुरू हुयी यह यात्रा 20 फरवरी को जटाशंकर तक पहुच रही है| जल सहेलियों ने यात्रा के दौरान के अनुभव मुख्यमंत्री को साझा किये और इस यात्रा में आने का लिए आग्रह किया| जल सहेलियों ने कहा कि चंदेल और बुंदेली तालाबों का वैज्ञानिक तरीके से पुनर्जीवन बुंदेलखंड की नदियों को संजीवनी दे सकता है। जल संरक्षण के लिए सघन वृक्षारोपण, जल संचयन, और सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता है| जल कर संग्रहण की जिम्मेदारी समर्पित कैडर को सौंपने, कम पानी वाली फसलों को अपनाने और स्प्रिंकलर सिंचाई को बढ़ावा देने की सिफारिश, साथ ही पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण के लिए ‘पॉन्ड यूनिवर्सिटी’ की मांग उठाई। इस यात्रा से अब तक 6 लाख से अधिक लोग जागरूक हुए हैं, और अभियान जारी रहेगा।
मुख्यमंत्री ने यात्रा को अपना संबल देते हुए कहा की वह जल सहेलियों के साथ है, जिसमे बुंदेलखंड में जल संरचनाओ के संरक्षण एवं संवर्धन पर योजनाबद्ध ढंग से कार्य करेगी| इस अवसर पर जल सहेली सीमा यादव, रजनी अहिरवार, ममता राजपूत, पुष्पा कुशवाहा, लक्ष्मी कुशवाहा, दीपा मजूमदार, रेखा रही|
इस दौरान जल सहेली संगठन के संस्थापक डॉ. संजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिस तरह से अपने संक्षिप्त कार्यक्रम में जल सहेलियों को खजुराहो आमंत्रित किया और मुलाकात कर जल यात्रा का संबल बढ़ाया वह निश्चित तौर से बुंदेलखंड में जल संरक्षण की दिशा में किये जा रहे प्रयासों का समर्थन एवं संवल है|
आज 17वे दिन जल सहेलियों की जल यात्रा ग्राम नयाताल से चलकर बिजावर पहुची, जहाँ पर यात्रा का स्वागत किया गया, यात्रा 20 फरवरी को जटाशंकर धाम पहुचेगी जहाँ यात्रा का समापन किया जायेगा, समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान शिरकत करेंगे|
इस दौरान छतरपुर के जिलाधिकारी पार्थ जायसवाल, एसपी अमन जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी तपस्या परिहार, केंद्रीय भूजल बोर्ड, भोपाल के पूर्व निदेशक सुभाष सिंह सहित तमाम अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान परमार्थ संस्था से जुड़े वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता रामगोपाल शर्मा एवं मनीष राजपूत आदि उपस्थित रहे|
