बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
रिपोर्ट-शौकीन खान/कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय (झांसी)। कुरैठा सांस्कृतिक महोत्सव यज्ञ में नावली सरकार पर चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन भगवान कृष्ण की महारास लीला का वर्णन किया गया। वहीं भागवत कथा में श्री राम कथा वाचक शशि शेखर जी महाराज ने उपस्थित होकर कथा का रसपान किया और भागवताचार्य को माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।भागवत कथा में भगवान कृष्ण की महारास लीला का वर्णन करते हुए विश्वविख्यात भागवत मर्मज्ञ डॉ. श्याम सुन्दर पाराशर महाराज ने कहा कि भगवान की महारास लीला साधारण स्त्री पुरुष के मिलन की लीला नहीं है, वह जीवात्मा एवं परमात्मा का मिलन है।समस्त गोपियाँ दिव्य स्वरूपा है और निर्गुण निराकार ब्रम्ह सगुण साकार कृष्ण रूप में है। उन्होंने चीर हरण लीला के माध्यम से कहा कि जीव के सामने माया रूपी आवरण पड़ा रहता है जिससे जीव निकट रहते परमात्मा को नहीं पहिचान पाता। भगवान उस माया के आवरण का हरण किया और अपनी व्यापकता का बोध गोपियों को कराया।उद्धव प्रसंग के वर्णन में उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति ज्ञानी है और वह सरस नहीं है तो अहंकारी हो जाता है। भगवान ने उद्धव के शुष्क ज्ञान में भक्ति का संचार करने वृंदावन भेजा और उद्धव के ज्ञानभिमान को नष्ट कर भक्त बनाया।साक्षर व्यक्ति की दिशा यदि गलत हो जाये तो वह समाज के लिए राक्षस बन जाता है लेकिन उसके अंदर सरसता हो तो वह विपरीत परिस्थिति में भी समाज का अहित नहीं करता।उद्धव ज्ञानी थे लेकिन गोपियों ने उन्हें भक्ति रस में सराबोर कर सरस भक्त ज्ञानी बनाया।कथा का मूल पाठ आचार्य राजेश पचौरी ने किया।संगीतमय कथा में ऑर्गन पर दीपक योगी, तबले पर इंद्रदेव ठाकुर, नाल पर कपिल शर्मा, सहगायन मनीष शर्मा, तनय शर्मा, बैंजो पर अजय कुमार ने संगत की।भागवत कथा की आरती अबधेश प्रताप सिंह अंचल सह प्रभारी, अपर्णा द्विवेदी सह संयोजक दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार, यजमान पिंकी केशव सिंह परिहार,डॉक्टर जगदीश सिंह चौहान,गरौठा विधायक पुत्र राहुल राजपूत,संतोष सोनी पूर्व जिलाध्यक्ष,अखिलेश गुप्ता,पूर्व जिलाध्यक्ष, हरपाल सिंह परमार, उदय भान भगत जी, चन्द्र भान ब्लाक प्रमुख बामौर, सूरज सिंह, सुनील चौहान सुखदेव सिंह दीपू अस्ता, पंकज सिंह परमार, जानकी शरण यादव, योगेश प्रताप सिंह, रितिक चौहान ने की।कुरैठा सांस्कृतिक महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक डा. श्याम सुंदर पाराशर जी द्वारा श्री राम कथा वाचक शशि शेखर जी महाराज, वरूण कांत वीरपुरा प्रधान, कुलदीप यादव सेमरी, कल्लू पटेल अहरौरा, नीतू महाराज देवरी, प्रताप पटेल जौंरी, जानकी शरण यादव, अमित चौरसिया, अरविन्द यादव, राजेन्द्र सिंह राजावत, जाहर सिंह पटेल वीरपुरा, दिनेश बरगांय, शिशुपाल सिंह सरस, प्रदीप शर्मा, राजेश अग्रवाल को श्रीराम कथा वाचक शशि शेखर जी महाराज, कुलदीप सिंह यादव सेमरी, को भगवान श्री राम जी प्रतिमा देकर सम्मानित किया। संचालन भाजपा जिला महामंत्री बद्री प्रसाद त्रिपाठी ने किया।इस अवसर पर अनिल तिवारी जखौरा, सतीश चौरसिया, अशोक मिश्रा, पंकज सिंह परमार, कुलदीप सिंह यादव सेमरी, ग्रीस महाराज पारी, सत्य प्रकाश तिवारी, राकेश त्रिपाठी, गुड्डू चौहान, रामप्रकाश सिंह चौहान, बोबी खरे, योगेश सिंह चौहान, राजवेन्द बुन्देला, मनोज बुधौलिया, बोबी ठाकुर, बबलू चौहान, सुयश प्रताप सिंह चौहान, आशू चौहान, पवन स्वामी, गोविंद सिंह परमार, योगेन्द्र सिंह चौहान, रामजी सोनी, जनक सिंह चौहान सहित सैकड़ों धर्म प्रेमी उपस्थित रहे।
