बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
रिपोर्ट-शौकीन खान/कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय(झाँसी)। ऐतिहासिक हुल्की माता मंदिर पर नौ कुंडीय देवी दुर्गा महायज्ञ श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ,मेला,रामलीला,21 कन्याओं के सामूहिक विवाह सम्मेलन पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा की भव्य शोभायात्रा तालाब माता मंदिर तक बैंड बाजों के साथ हजारों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर निकाली।शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंची।कार्यक्रम में साक्षात यज्ञ अध्यक्ष के रूप में श्री पंचमुखी हनुमान जी महाराज जहां मौजूद होंगे वहीं यज्ञ संरक्षक के रूप में हुल्की माता का आशीर्वाद जिले व बुंदेलखंड क्षेत्र के अलावा विभिन्न प्रांतो से आए श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा।कार्यक्रम में यज्ञाचार्य के रूप में प्रसिद्ध अंश महाराज बमनुआ रहेगे।कलश यात्रा में जहाँ डीजे की धुन पर धार्मिक विभिन्न प्रकार के गीतों भजनों के गुंजायमान शोभायात्रा में सम्मिलित बच्चे,युवा महिला,पुरुष सब के सब थिरकते हुए पूरी तरह भक्ति भाव सागर में डुबकी लगाते देखे गए। वही बुंदेलखंड के झांसी जिले के गुरसरांय कस्बा में पहली बार महामंडलेश्वर साध्वी पुष्पांजलि पुरी जोकि वर्तमान 2025 महाकुंभ प्रयागराज में श्री निरंजनी अखाड़ा के द्वारा महामंडलेश्वर बनाई गयी है के द्वारा इस महायज्ञ में भागवताचार्य के रूप में नौ कुंडीय महायज्ञ में अपनी अमृतमयी भाषा से पूरे यज्ञ दौरान कथा का रसपान करायेगी।कलश यात्रा में प्रमुख रूप से श्री बर्फानी बाबा,लाल बाबा सुनील,अज्जू माते,संजीव पांचाल,शिवांशु घोष,आशुतोष छोटू वशिष्ठ,अश्विनी पश्तोर,सीताशरण कुशवाहा,अमित यादव,राजकुमार मामा,प्रसिद्ध नारायण सिंह यादव,अभिषेक शर्मा,मोहित भगतजी,श्याम जादूगर,मलखान कुशवाहा,लक्ष्मण कुशवाहा,श्याम जादूगर,विनेश कुमार,राजू साहू,देवेंद्र कुमार,लला चंसोरिया,विनोद सेन,जयनारायण भगत जी,रविंद्र कुमार विकास कुमार सहित हजारों की संख्या में भक्तों का जनसैलाब मौजूद था।
