बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
रिपोर्ट-शौकीन खान/कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय (झांसी)। राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन पूरे देश में देश और राष्ट्र निर्माण के लिए पूरी सक्रियता से काम करेगा और मेरा प्रयास होगा की झांसी जिले से ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को संगठन से जोड़कर गांव और ब्लॉक,तहसील,जिला स्तर पर युवाओं के लिए राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार किया जाए उक्त उदगार झांसी जिले के राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन के मनोनीत जिला अध्यक्ष करुणेन्द्र व्यास उर्फ तनु व्यास ने मनोनीत होने के प्रथम बार गुरसरांय आगमन पर मीडिया से मुखातिब होते हुए कहीं।इस दौरान गुरसरांय में बड़ी संख्या में युवाओं ने उनका गर्म जोशी से स्वागत किया।
Please follow and like us:
