बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
महोबा । चरखारी बाईपास रोड पर सुबह एक चाय-समोसे की दुकान में गैस सिलेंडर लीकेज से भीषण आग लग गई। हादसे में दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया और करीब 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ। मलकपुरा निवासी दुकानदार पप्पू चौरसिया सुबह समोसे के लिए आलू उबाल रहे थे, तभी अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी दुकान की चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने आग बुझाने और सामान बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
दुकानदार का आरोप है कि उन्होंने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी, परंतु दमकल कर्मियों के न आने से नुकसान और बढ़ गया। उनका कहना है कि यदि दमकल की टीम पहुंच जाती तो बड़ी दुर्घटना से बचा जा सकता था। इस घटना से क्षेत्र के अन्य दुकानदार भी सहमे हुए हैं। पीड़ित दुकानदार ने प्रशासन से दमकल सेवा को और अधिक सक्रिय बनाने की मांग की है, साथ ही उचित कार्रवाई की अपील की है।
Please follow and like us:
