बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
रिपोर्ट-शौकीन खान/कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय (झांसी)। 8 फरवरी शनिवार को गुरसरांय थाना सभागार में तहसीलदार गरौठा मानवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में थाना दिवस संपन्न हुआ। जिसमें एक प्रार्थना पत्र राजस्व विभाग से संबंधित आया जिसका तहसीलदार मानवेन्द्र सिंह ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर ही निस्तारित कर दिया। जबकि दूसरा प्रार्थना पत्र आपसी पारिवारिक विवाद का आया जिसमें थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय ने तुरंत मौके पर पुलिस स्टाफ को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया इस प्रकार कुल दो प्रार्थना पत्र आए।इस दौरान नगर पालिका परिषद गुरसरांय की ओर से लिपिक योगेंद्र मिश्रा और राजस्व विभाग की टीम में लेखपाल मोहम्मद हनीफ,रविंद्र कुमार सिंह,जितेन्द्र चौधरी,राज गुप्ता,मनोज शुक्ला,नेहा यादव सहित गुरसरांय पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
Please follow and like us:
