बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
महोबा। अयोध्या के मिल्कीपुर में एक दलित बेटी के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के विरोध में सपा की महिला सभा ने कैंडल मार्च निकाला। महोबा के आल्हा चौक पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष अवध किशोरी यादव ने किया।
प्रदर्शन में शामिल महिला कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। योगी सरकार अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने में विफल रही है। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों के लिए कड़ी सजा और महिलाओं की बेहतर सुरक्षा की मांग की।
इस दौरान कार्यक्रम में समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार साहू, महिला सभा की जिला सचिव उमा राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानवती प्रजापति , महासचिव शेल कुमारी श्रीवास समेत कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर पीड़िता को न्याय दिलाने और महिला सुरक्षा को मजबूत करने की मांग की।
Please follow and like us:
