बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज़
ललितपुर – पुलिस अधीक्षक मो० ने पुलिस कार्यालय ललितपुर की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर संबंधित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देंश साथ ही चौकी बांसी थाना जखौरा का भी औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चौकी परिसर, कार्यालय आदि का निरीक्षण किया गया तथा सम्पूर्ण चौकी परिसर में समुचित लाइट का प्रबन्धन करना एवं कार्यालय को साफ व स्वच्छ रखने हेतु निर्देशित किया गया । चौकी कार्यालय के रजिस्टरों/अभिलेखों को अद्यावधिक कराते हुए उनके व्यवस्थित रखरखाव हेतु निर्देश दिये गये । चौकी पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को चौकी प्रभारी द्वारा स्वयं सुनकर शत-प्रतिशत उचित, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देंशित किया गया । लम्वित विवेचनाओं का गुण- दोष व साक्ष्य परक तथ्यों के आधार पर उनका समयबद्ध विधिक निस्तारण करने तथा वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी व अवैध शराब/मादक पदार्थों/पशु तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने जाने हेतु अपने स्तर से सघन अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया ।
इस दौरान थानाध्यक्ष जखौरा राहुल राठौर व चौकी प्रभारी बांसी व अन्य अधि०/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
