बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
महोबा । श्रीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे दो श्रद्धालुओं की कार अचानक आग का गोला बन गई। गुड़गांव निवासी राहुल कुमार और विकास कुमार अमृत स्नान कर अर्टिका कार से वापस लौट रहे थे। दमकल विभाग ने कार की आग को बुताया। श्रीनगर-सूपा मार्ग पर बिलखी गांव के पास कार का टायर पंचर हो गया। विकास ने स्टेफनी बदलने के बाद जैसे ही कार स्टार्ट की, सीएनजी सिलेंडर से धुआं निकलने लगा। कुछ ही पलों में धुआं आग में बदल गया और देखते ही देखते पूरी कार आग की चपेट में आ गई। सौभाग्य से दोनों श्रद्वालुओं ने तुरंत कार से छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। इस घटना के कारण हाइवे पर करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। थाना प्रभारी अवधेश मिश्रा ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
Please follow and like us:
