बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
बरुआसागर(झांसी)संविदा विद्युत कर्मचारी के अन्यत्र तबादला किए जाने से आक्रोशितअन्य संविदा कर्मचारियों द्वारा कार्य बहिष्कार की घोषणा से नगर की विद्युत व्यवस्था अव्यवस्था में तब्दील होने के करीब पहुंच गई है।संविदा कर्मचारियों के काम पर न जाने से जलसंस्थान के तीन फीडर की विद्युतापूर्ति ठप्प होने से नगर की पेयजलापूर्ति दो दिन से बंद पड़ी हुई है। नगर के 33 के वी विद्युत उपकेंद्र पर प्राइम वन वर्क फॉर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आउट सोर्स पर कर्मचारी तैनात हैं कंपनी द्वारा सोमवार को यहां संविदा पर कुशल श्रमिक पद पर तैनात कर्मचारी सुनील वैद्य का स्थानांतरण कंपनी द्वारा बरूआसागर उपकेंद्र से समथर के लिए कर दिया जिससे अन्य संविदा कर्मचारियों में रोष उत्पन्न हो गया और उन्होंने काम न करने की घोषणा कर दी।संविदा कर्मचारियों के काम न करने की वजह से जलसंस्थान के टंकी बस स्टेंड ओर वेतवा नदी वाले फीडर पर आए विद्युत फाल्ट ठीक नहीं हो सके जिसके कारण नगर की जलापूर्ति ठप पड़ गई है।
बोले अवर अभियंता…..
इस संबंध में अवर अभियंता रजनीश कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर संविदा कर्मचारियों के काम न करने के कारण अन्य स्टाफ को मांगा गया है जिससे नगर की विद्युतापूर्ति सुचारु रूप से चलती रहे। साथ ही आश्वाशन दिया है कि नगर की विधुत आपूर्ति नहीं बिगड़ने दी जाएगी।
Please follow and like us:
