बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
शरद अग्रवाल जिला ब्यूरो चीफ छतरपुर
छतरपुर/बड़ामलहरा//आज बड़ामलहरा जनपद क्षेत्र मे आने वाले ग्राम बमनोरा कला के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मे बड़े ही धूम धाम से संपन्न हुई! 12th के छात्र-छात्राओं की विदाई समारोह पार्टी कार्यक्रम मे पहले बच्चों ने स्कूल मे आए हुऐ समस्त मुख्य अतिथियों का जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया गया साथ ही छात्र-छात्राओं ने गीत गाकर के अतिथियों का स्वागत किया स्कूली छात्र छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए गए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एस, एल प्रजापति प्रमुख रूप से उपस्थित रहे उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की अपने आगे के भविष्य की सोच जो आप लोगो ने बना के रखी है उसे अपनी आगे मेहनत की बदौलत पूरा करने की हर संभव कोशिश करना!जिससे अपने स्कूल के साथ -साथ अपने माता पिता साथ ही अपने शिक्षकों का नाम रोशन हो सके! पूर्व संकुल प्राचार्य वीरेंद्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि सभी छात्र-छात्राएं! अपने आने वाली परीक्षा की तैयारियां जोरों पर कर दे! एवं अच्छे से अच्छे तरीके से परीक्षा अपनी अपनी दे! जिससे आप लोगों का भविष्य सुनिश्चित हो सके श्री यादव ने सभी बच्चों को भविष्य की शुभकामनाएं दी!!आज के पुरे कार्यक्रम मे ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री एस, एल प्रजापति स्कूल की प्राचार्य श्री मति अलका शुक्ला, पूर्व संकुल प्राचार्य श्री वीरेंद्र यादव जी शिक्षक राजाराम जैन सरपंच अनंतराम लोधी स्कूल का समस्त स्टाफ आसपास के गांव से आए हुए सम्मानित लोग सभी विशेष रूप से उपस्थित रहे!!!
