बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
झाँसी- सेनानी विराट किसान माघ मेला सिमरधा में आयोजित अंतरप्रदेशीय दो दिवसीय अखिल भारतीय दंगल प्रतियोगिता के विशाल द्वितीय दंगल में 40 रोमांचक मुकाबले हुए जिसमें साजन अयोध्या ने कमल औरैया को,खेमराज डिकौली ने बिहारी उन्नाव को,धर्मेद्र मथुरा ने अजय बरेली को,रवि अलीगढ़ ने भानु डिकौली को,अखिलेश चिरगांव ने रिंकू जालौन को,मयंक जराखर ने धर्मेद्र शिवनी को हराकर कड़े मुकाबलों में जीत दर्ज कर वाहवाही लूटी वहीं एक ग्यारह हजार एवं दो इक्कीस हजार के इनामी मुकाबलों में चरण सिंह भरसूड़ा एवं बाबा बजरंगी अयोध्या धाम,संदीप राणा कुठौंदा एवं मोहर सिंह सतारा,बालमुकुंद गौंती एवं संतोष अलीगढ़ के बीच मुख्य मुकाबले बराबरी पर छूटे। वहीं महिला मुकाबले में फूलवती कानपुर ने नम्रता गोरखपुर को हराया।द्वितीय दंगल के मुख्यअतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम ने शुभारंभ करते हुए उदबोधन में कहा की आजादी की लड़ाई में चौदह सेनानियों को देने वाला ये ग्राम धन्य है मैं इसको नमन करता हूं सेनानियो के सम्मान में यदि ग्राम पंचायत द्वारा जमीन उपलब्ध कराई जाती है तो सेनानी स्मारक एवं पार्क बनवाया जायेगा गांव के मध्य से निकली कीचड़युक्त सड़क को पुनः बनवाए जाने का वादा किया।उनके साथ रहे सिमरधा जिला पंचायत सदस्य जंगबहादुर यादव,ब्लॉक प्रमुख चिरगांव राजकांतेश वर्मा,देवेंद्र गौतम,रामप्रियशरण मुखिया, जगतराज यादव,मनोज यादव प्रधान खडौरा,विदेश राजपूत प्रधान,वशंकर राजपूत,झुंडनलाल वर्मा,विनोद राजपूत,धर्मेद्र द्विवेदी,रामकुमार तिवारी आदि समाजसेवी मौजूद रहे।दंगल का समापन जिला पंचायत सदस्य जंगबहादुर यादव ने किया ग्राम प्रधान नरेंद्र राजपूत,लल्ला राजपूत ने आए हुए अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।दंगल का संचालन शाहरुख खान,सुरेश तिवारी,कमलेश बापू ने किया।
