बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज़
छतरपुर/बड़ा मलहरा । मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गरखुवा गांव में परमार्थ समाज सेवी संस्थान द्वारा जल संरक्षण और जागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा हेतु WHH संस्था की इंडिया हेड टीम ने दौरा किया। वही इस मौके पर WHH इंडिया हेड संजीव डे, अर्पणा लाल, परमार्थ संस्था के प्रमुख डॉ. संजय सिंह, वाश SSI प्रोग्राम मैनेजर शिवानी, और अन्य सदस्यों ने हिस्सा लिया। पिछले तीन वर्षों के प्रयासों की सराहना। परमार्थ समाज सेवी संस्थान पिछले तीन वर्षों से जल संरक्षण, पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने और जागरूकता फैलाने के लिए बड़ामलहरा विकासखंड में कार्यरत है आपको बता दे की संस्था की टीम ने गांव ,गांव में जाकर जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पेयजल स्वच्छता समिति की सक्रियता, चंदेल कालीन तालाबों की देखभाल, गांव की साफ-सफाई, और पंचायत के सहयोग से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। समुदाय के साथ संवाद और निरीक्षण डॉक्टर संजय सिंह ने दौरे के दौरान टीम ने सबसे पहले समुदाय के साथ बैठक की। उन्होंने पेयजल समिति के सदस्यों और जल सहेलियों से विस्तारपूर्वक चर्चा की। इसके बाद चंदेल कालीन तालाब का निरीक्षण किया और कठान नदी किनारे गंगा आरती का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। विशाल जल यात्रा की चल रही तैयारियां। डॉ. संजय सिंह ने तालाब किनारे चौपाल लगाकर ग्रामीणों को जल संरक्षण और पानी की उपयोगिता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने आगामी 2 फरवरी से 19 फरवरी तक चलने वाली जल यात्रा की तैयारियों के संदर्भ में जल सहेलियों और ग्रामीणों के साथ संगोष्ठी की। इस यात्रा का उद्देश्य जल संरक्षण की महत्ता को जन-जन तक पहुंचाना है। वही WHH टीम ने परमार्थ संस्था, ग्राम पंचायत, और ग्रामीण समुदाय के प्रयासों की सराहना की। विशेष रूप से जल सहेलियों की भूमिका और जागरूकता अभियानों की प्रभावशीलता को लेकर प्रशंसा की गई। वही इस मौके पर जीतेंद्र सिंह परमार कल्पना चौरसिया , धनीराम रैकवार राहुल रैकवार सहित अनेक गणमान्य नागरिक ग्रामवासी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
