बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज़
पण्डोखर । पण्डोखर धाम पीठाधीश्वर श्री गुरुशरण जी महाराज के गोलोकवासी पूज्य पिताश्री पं. अशोक कुमार जी शर्मा का गंगाजली पूजन , त्रयोदशी एवं शांति भोज भंडारा सोमवार 27 जनवरी 2025 को दिन में 12 बजे से पण्डोखर धाम स्थित आश्रम परिसर में आयोजित किया गया है। श्री गुरुशरण जी महाराज के शिष्य एवं पण्डोखर धाम ट्रस्ट के संस्थापक मुकेश कुमार गुप्ता (सागर) ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि शांति भोज भंडारे में समस्त ग्राम व क्षेत्रवासियों के साथ ही संपूर्ण देश – विदेश के श्रद्धालु भक्त , सामाजिक , आध्यात्मिक , राजनीतिक और शासन – प्रशासन के अतिविशिष्ट जन भी बड़ी भारी संख्या में भाग लेंगे। आगंतुकों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन से सहयोग मांगा है जिसके लिए प्रशासन ने पर्याप्त संख्या में महिला एवं पुरुष सुरक्षा कर्मियों को तैनात करने के लिए आश्वस्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों पण्डोखर धाम पीठाधीश्वर श्री गुरुशरण जी महाराज के पूज्य पिताश्री पं. अशोक कुमार जी शर्मा का स्वर्गवास हो गया था जिनके अस्थि कलश देश के प्रमुख तीर्थ स्थानों में स्थित पवित्र जलधाराओं में विसर्जित किए गए थे। सोमवार 27 जनवरी को पण्डोखर धाम आश्रम परिसर में स्थित उनके निवास पर गंगाजली पूजन , ब्राह्मण भोज , कन्या भोज और आश्रम प्रक्षेत्र में शांतिभोज भंडारे का आयोजन किया गया है ।
