छतरपुर/ बिजावर/गणेश शंकर विद्यार्थी प्रेस क्लब संगठन के तत्वाधान में जिला स्तरीय सम्मेलन बिजावर नगर के डाकखाना चौराहा पर स्थित अटल कम्युनिटी हॉल में जिला स्तरीय एवं तहसील स्तरीय संगठन के अध्यक्षों का गठन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बिजावर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक राजेश शुक्ला बबलू भैया मौजूद रहे वही गणेश शंकर विद्यार्थी प्रेस क्लब के प्रांतीय अध्यक्ष संतोष गंगेले संभागीय अध्यक्ष राधे यादव जिला अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष सहित समस्त जिले के पत्रकार कार्यक्रम में मौजूद रहे कार्यक्रम का शुभारंभ वीणा वादिनी मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण ,दीप प्रजलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया
कार्यक्रम में विधायक राजेश शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहा पत्रकार हमारे देश के लोकतंत्र के चौथे और महत्वपूर्ण स्तंभ है देश के विकास में पत्रकारों की भूमिका का अत्यंत ही महत्वपूर्ण योगदान रहा है और आगे भी रहेगा इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मीकांत चतुर्वेदी, वरिष्ठ पत्रकार श्रवण गौरव वरिष्ठ पत्रकार शरद अग्रवाल वरिष्ठ पत्रकार केशव शर्मा हिरदेश मंगली रवि तिवारी वकील तिवारी कृष्णकांत पांडे सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे इस अवसर पर समस्त विभागों के विभाग प्रमुख विभाग में पदस्थ वरिष्ठ कर्मचारियों अधिकारियों वरिष्ठ जनों का सम्मान श्रीफल सम्मान पत्र और ट्रॉफी देकर फूल माला और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया
पत्रकारों के इस कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर काफी प्रशंसा की गई
विधायक राजेश शुक्ला ने जानकारी देते हुए कहा कि बहुत जल्द मेरे द्वारा बिजावर सहित समस्त जिले के पत्रकारों को स्नेह मिलन समारोह कार्यक्रम में आमंत्रित किया जावेगा आप सभी अभी से कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं
