महोबा। जिला स्तरीय उद्योग बंधु बैठक जिलाधिकारी मृदुल चौधरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से महोबा हमीरपुर चुंगी से कबरई के बीच खराब नेशनल हाईवे रोड का प्रकरण रखा गया साथ ही राष्ट्रीय राजमार्गों के डिवाइडर के प्रारंभिक बिंदुओं पर संकेतक लगाए जाने का प्रकरण उद्यमियों द्वारा प्रस्तुत किया गया। उक्त प्रकरणों पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के उपस्थित अधिकारी तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को तत्काल कार्य कराए जाने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही जिला अस्पताल में मरीजों को रेफर करने का प्रकरण भी रखा गया जिसमें जिलाधिकारी महोदय द्वारा उपस्थित अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए गए की कोई भी मरीज बिना कारण बताएं रेफर ना किया जाए और इससे संबंधित रजिस्टर बनाकर प्रस्तुत किया जाए। निवेशकों के प्रकरण में रैपुरा तथा शाह पहाड़ी गांव के आसपास स्थापित हो रहे नए उद्योगों के लिए विद्युत की निर्बाध आपूर्ति के लिए जिलाधिकारी महोदय द्वारा अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए गए कि वह प्रस्ताव बनाकर तत्काल अपने उच्च अधिकारियों को प्रस्तुत करें और इसके संबंध में कृत कार्यवाही से अवगत करायें। उक्त बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग महेश चंद्र सरोज द्वारा किया गया।बैठक में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल, मुख्य विकास अधिकारी हरेंद्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम प्रकाश, एसडीएम सदर जितेंद्र सिंह तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों तथा उद्यमी संगठनों की तरफ से राम किशोर सिंह, देवेंद्र मिश्रा, बाल किशोर द्विवेदी, भागीरथ नगाइच इत्यादि द्वारा प्रतिभाग किया गया।
Please follow and like us:
