शरद अग्रवाल पत्रकार दैनिक बुंदेलखंड बुलेटिन जिला ब्यूरो चीफ छतरपुर
छतरपुर/ बिजावर विधानसभा के विकास प्रिय विधायक राजेश शुक्ला बबलू लगातार विधानसभा का भ्रमण कर लोगों को तमाम मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को प्रयासरत हैं। इसी क्रम में बिजावर विधायक श्री शुक्ला ने विधानसभा क्षेत्र को एक बार फिर 74 लाख 54 हजार रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी है। उक्त सभी कार्यों के लिए उन्होंने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना निधि से बजट आवंटित कर कलेक्टर को अनुशंसा पत्र लिखकर कार्य शुरू कराने का अनुरोध किया है। बता दें कि उक्त सभी कार्यों की निर्माण एजेंसी संबंधित ग्राम पंचायतें और निकाय रहेंगी।
हासिल जानकारी के अनुसार जिन गांवों को विकास कार्यों की सौगात मिली है उनमें विधानसभा क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांव शामिल हैं। विधायक श्री शुक्ला ने बताया है कि 4 लाख की लागत से ग्राम पंचायत कुपी की यज्ञशाला के समीप बागवानी बगीचे के पौधों की सुरक्षा हेतु बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य पुट्टी एवं पुताई सहित, 3 लाख की लागत से ग्राम पंचायत शाहगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु स्वागत द्वार निर्माण कार्य पुट्टी एवं पुताई सहित, साढ़े 4 लाख की लागत से ग्राम पंचायत मोतीगढ़ के हनुमान मंदिर के समीप सामुदायिक भवन निर्माण कार्य पुट्टी एवं पुताई सहित और साढ़े 4 लाख की लागत से ग्राम पंचायत डिलारी के हरदौल चबूतरा के समीप सामुदायिक भवन निर्माण कार्य पुट्टी एवं पुताई सहित कराए जाएंगे। इसी तरह नगर परिषद बिजावर द्वारा 3 लाख की लागत से घटुरिया माता मंदिर के समीप टीनशेड निर्माण कार्य पुट्टी एवं पुताई सहित, 3 लाख की लागत से भैरव बाबा एवं हनुमान मंदिर के समीप सामुदायिक भवन निर्माण कार्य पुट्टी एवं पुताई सहित, वार्ड नंबर 9 में 2 लाख की लागत से गौंड़ बब्बा व हनुमान मंदिर के समीप बागवानी बगीचे के पौधों की सुरक्षा हेतु बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य पुट्टी एवं पुताई सहित, यहीं पर 3 लाख की लागत से टीनशेड निर्माण र्का, वार्ड नंबर 2 में 2 लाख की लागत से गौंड़ बब्बा व सार्वजनिक चबूतरा के समीप बागवानी बगीचे के पौधों की सुरक्षा हेतु बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य पुट्टी एवं पुताई सहित एवं चंदोबारिया मंदिर के पास 3 लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य पुट्टी एवं पुताई सहित किया जाएगा। नगर परिषद सटई द्वारा सटई के ढिमरौला मोहल्ले में 5 लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य पुट्टी एवं पुताई सहित किया जाएगा। ग्राम पंचायत झमटुली के बुन्देला बाबा मंदिर और बांके बिहारी मंदिर के पास 2-2 लाख की लागत से बागवानी बगीचे के पौधों की सुरक्षा हेतु बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य पुट्टी एवं पुताई सहित किया जाएगा।
33 लाख 54 हजार की लागत से लगाए जाएंगे आधा दर्जन ट्रांसफार्मर
विधायक ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र की विद्युत समस्या को भी समाप्त करने के प्रयास जारी हैं। उक्त निधि से ग्राम पंचायत पहाड़गांव के रक्सी का पुरवा में 5.01 लाख की लागत से, ग्राम पंचायत ईशानगर में इतवारी मंदिर के पास 9.31 लाख की लागत से, ग्राम पंचायत नैगुवां के पटौरी में 4.84 लाख की लागत से, ग्राम पंचायत पिपट में 4.86 लाख की लागत से, ग्राम पंचायत लखनगुवां के सिद्ध बाबा के समीप 3.21 लाख की लागत से तथा ग्राम पंचायत नदगांय बट्टन के उडेनिया भडनपुरा में 6.31 लाख की लागत से विद्युतीकरण कार्य हेतु ट्रांसफार्मर स्थापित किए जा रहे हैं।
इस कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार,बिजावर जनपद सीईओ अंजना नागर,जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शशिकांत अग्निहोत्री एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
