बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज़
छतरपुर/ बिजावर/पुलिस थाना प्रांगण में विधायक निधि से निर्मित व्यायाम शाला का लोकार्पण ( ओपन जिम) विधायक राजेश शुक्ला के द्वारा किया गया,इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिजावर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक राजेश शुक्ला बबलू भैया रहे कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में छतरपुर के एसपी अगम जैन मौजूद रहे एसपी अगम जैन ने छोटे-छोटे बच्चों से व्यायाम शाला मे व्यायाम करने की जानकारी ली नन्हे मुन्नै बच्चों से वार्तालाप किया व्यायाम करने के फायदे सिखाएं कार्यक्रम में विधायक राजेश शुक्ला ने बोलते हुए कहा कि लगभग 6 वर्ष पहले ओपन जिम का शुभारंभ ईसानगर पुलिस थाना प्रांगण में किया था तब से लेकर आज तक अनेक व्यायाम शाला का भूमि पूजन और लोकार्पण कर चुके हैं व्यायाम हर मनुष्य के जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण है व्यायाम करने से शारीरिक रूप से व्यक्ति स्वस्थ रहता है कार्यक्रम के दौरान विधायक राजेश शुक्ला ने विधायक निधि से 30 लाख रुपए व्यायाम शाला को दिए जिसमें 10 लाख रुपए ईसानगर पुलिस थाना परिसर व्यायाम शाला, 10 लाख रुपए किशनगढ़ पुलिस थाना परिसर व्यायाम शाला, 10 लाख रुपए मातगुवां पुलिस थाना व्यायाम शाला के लिए विधायक निधि से विधायक राजेश शुक्ला जी के द्वारा दिए गए व्यायाम शाला लोकार्पण के बाद ,व्यायाम शाला परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया, वही बच्चों द्वारा खेल प्रतियोगिता का कार्यक्रम भी किया गया, खेल प्रतियोगिता में प्रथम ,द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कार भी वितरित किए गएपुलिस थाना प्रांगण में क्रिकेट पिच पर विधायक राजेश शुक्ला ने बैटिंग किया वहीं दूसरी ओर बोलिंग जिले के पुलिस कप्तान एसपी आगम जैन ने किया इस अवसर पर बिजावर अनुभाग के एसडीओपी शशांक जैन बिजावर अनुभाग अंतर्गत समस्त पुलिस थानों के थाना प्रभारी कमलजीत सिंह मावई बिजावर थाना प्रभारी, राजकुमार तिवारी किशनगढ़ थाना प्रभारी वीरेंद्र रैकवार मातगुवां थाना प्रभारी रूपनारायण पटेरिया सटई थाना प्रभारी शाहगंज थाना प्रभारी पिपट थाना प्रभारी, जनपद पंचायत की सीईओ अंजना नागर, नगर पंचायत सीएमओ संतोष सैनी नगर की गणमान्य नागरिक पत्रकार पुलिस सहित समस्त अमला मौजूद रहा पूरे कार्यक्रम के उपरांत 26 जनवरी गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को लेकर बैठक संपन्न हुई जिसमें इस वर्ष गणतंत्र दिवस स्थानीय मेला ग्राउंड स्थान परिवर्तन कर , पुलिस थाना परिसर प्रांगण में 26 जनवरी ध्वजारोहण कार्यक्रम एवं समस्त स्कूलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां पुलिस ग्राउंड थाना कोतवाली प्रांगण में आयोजित होना सुनिश्चित किया गया है
