बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज़
दतिया । जिला चिकित्सालय, दतिया में कायाकल्प अवार्ड योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय टीम द्वारा एक्सटर्नल असेसमेंट किया गया। यह मूल्यांकन तीन सदस्यीय विशेषज्ञ टीम द्वारा किया गया, जिसमें डॉ. जितेंद्र सिंह यादव, डॉ. प्रदीप शर्मा, और श्रीमती अकीला अंसारी शामिल थे। मूल्यांकन का मुख्य उद्देश्य चिकित्सालय में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, स्वच्छता, और प्रबंधन को राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप परखना था। टीम ने कायाकल्प योजना की चेकलिस्ट के अनुसार विभिन्न थीमेटिक क्षेत्रों का गहन निरीक्षण किया। इन क्षेत्रों में हॉस्पिटल अपकीप, सैनिटेशन एवं हाइजीन, वेस्ट मैनेजमेंट, संक्रमण नियंत्रण, सपोर्ट सर्विसेस, हाइजीन प्रमोशन, ईको-फ्रेंडली अस्पताल, वॉश (WASH) और बियॉन्ड हॉस्पिटल बाउंड्री शामिल थे। निरीक्षण के दौरान टीम ने चिकित्सालय के विभिन्न विभागों का दौरा किया, स्टाफ के साक्षात्कार के माध्यम से उनकी भूमिका और कार्यक्षमता को परखा और भर्ती मरीजों से सेवाओं की गुणवत्ता के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ. के.सी. राठौर (सिविल सर्जन), डॉ. डी.एस. तोमर (आरएमओ), डॉ. राजेश पटेल (सहायक प्रबंधक), सभी विभाग प्रमुख, सिबी जोजी (मेट्रन), और चिकित्सालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Please follow and like us:
