झाँसी – मऊरानीपुर झाँसी पड़ाव पर चल रहे जय माँ जशोदा टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाईनल मुकाबला मऊरानीपुर ओर पृथ्वीपुर के बीच खेला गया जिसमें पहले खेलते हुये पृथ्वीपुर की टीम ने बीस ओवरों में नो विकिट पर 127 रन बनाये जिसका पीछा करते हुए मऊरानीपुर की टीम ने 13 ओबरो में 2 विकिट पर जीत हासिल कर ली मैच के समापंनकर्ता पूर्व पालिकाध्यक्ष हरीशचंद्र आर्य ने विजेता टीम को शील्ड व पुरुस्कार राशि देकर सम्मनित किया एवं उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया।इस मोके पर हरीशचंद्र आर्य ने कहा कि खेल से आपसी प्रेम बढ़ता है एवं हमे हार से निराश नही होना चाहिये बल्कि सीख लेना चाहिये कि हमारी क्या कमी रही एवं सुधार करके आगे बडना चाहिये अंत मे हरीशचंद्र आर्य ने सभी कमेटी के सभी सदस्यों एवं खिलाड़ियों को मकरसंक्रांति की शुभकामनाएं दी।फाईनल मैच में एम्पायर लाला कदीर हशन एवं अन्नू पालीवाल रहे।इस मौके पर महंत रानू मिश्रा,देवेन्द्र चतुर्वेदी,पार्षद लखन साहू,अखिलेश, नायक,मानसिंह राठौर, सुनील तिवारी,ठलू महाराज, कमरूदीन चच्चा,रामकिशो भटनागर, महेश कुशवाहा, नीरज कुशवाहा, दीपक कुशवाहा, हरिदयाल अहिरवार, महेंद्र ,अभिषेक, धीरू रैकवार, उमेश रैकवार, भरत कुशवाहा, केशव प्रजापति, पाल,मुकेश कुशवाहा, हेमंत,असलम,आकाश,धर्मेन्द्र कुशवाहा, पवन कुशवाहा, हरिश्चंद्र कुशवाहा,सहित कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे।
Please follow and like us:
