महोबा । कबरई थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां घरेलू कलह से परेशान एक नवविवाहित जोड़े ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। सिंघनपुर बघारी गांव निवासी 21 वर्षीय चंद्रपाल और उनकी 20 वर्षीय पत्नी विमला ने यह कदम उठाया। घटना की जानकारी देते हुए चंद्रपाल के पिता गणेश प्रसाद ने बताया कि एक साल पहले हुई शादी के बाद से घर में दादी सास द्वारा बहु पर घर का काम ठीक से न करने के लगातार ताने दिए जा रहे थे। इन्हीं तानों से परेशान होकर विमला और चंद्रपाल के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
हालत बिगड़ने पर परिजन दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्रथमिक उपचार के बाद चंद्रपाल को वहीं भर्ती किया गया, जबकि विमला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। यह घटना पारिवारिक कलह और घरेलू विवादों के गंभीर परिणामों को दर्शाती है, जहां एक छोटी सी बात ने युवा दंपति को जीवन से हाथ धोने के लिए मजबूर कर दिया।
Please follow and like us:
