राठ(हमीरपुर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार चार जनवरी से बुंदेलखंड के गाँव-गाँव से होकर पीडीए जनसंवाद यात्रा आज नगर में पहुंची जहां यात्रा संयोजक ने प्रेस वार्ता कर पार्टी की उपलब्धियां बताते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
सपा के प्रदेश सचिव व पूर्व जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि हमीरपुर में पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक और महिलाओं सहित आदि आबादी में जागरूकता बढ़ने पर लोगों का सपा से लगाव बढ़ता जा रहा है। उनकी पार्टी लोकतंत्र और संविधान विरोधी भाजपा को हटाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई समाजवादी ही लड़ते आ रहे हैं और आज भी संघर्ष जारी है। पीडीए जनसंवाद यात्रा के माध्यम से हर गांव हर घर पर दस्तक देकर लोगों को पार्टी की नीतियां बताते हुए उनसे भावनात्मक रिश्ता बनाने का काम करेगी। यात्रा के माध्यम से केंद्र व प्रदेश की जन विरोधी नीतियों को जनता से रूबरू कराया जाएगा। भाजपा सरकार में पिछड़ों,दलितों, अल्पसंख्यकों व महिलाओं का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। उनके शोषण तथा सामाजिक न्याय के विरुद्ध यात्रा के माध्यम से लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए सपा पार्टी संकल्पित है।
इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष इदरीश खान,एमएलसी डॉ0 मानसिंह यादव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नीलाल निषाद,मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के निवर्तमान जिलाध्यक्ष दानिश खान, जिला पंचायत सदस्य विमलेश कुमारी, जिला पंचायत सदस्य रामसजीवन यादव, पूर्व विधायक अनिल अहिरवार,राजपूत चंद्रावती वर्मा, डॉ0समीम, सुल्तान मंसू,री नगर अध्यक्ष मेराज राइन,अमरचंद पाल, वसुदेव वर्मा, धर्मपाल सिंह सहित अनेको सपाई मौजूद रहे।
नोट—- कार्यकर्ताओं के यात्रा संयोजक का फोटो