उरई/जालौन। रविवार को शहर आगमन पर बसपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नें अम्बेडकर चौराहे पर बाबा साहब पर माल्यार्पण किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष किशुन लाल पाल का संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौधरी, अवधेश निरंजन, जिपंस मनोज याज्ञिक, उदयवीर सिंह, अतर सिंह पाल,जगजीवन राम, जितेंद्र दोहरे, राममिलन, मनोज श्रीवास आदि ने फूल मालाएं पहना कर स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। जिलाध्यक्ष ने वर्ष 1988 से बसपा के लिए काम किया। उस समय वह संगठन मंत्री रहे। इस दौरान संजय गौतम, बबलू तिवारी, अंकित श्रीवास, विमल प्रजापति, महेंद्र प्रताप, मनोज दिवाकर, शैलेन्द्र कुशवाहा,आनंद गौतम, प्रिंस गौतम आदि मौजूद रहे।
Please follow and like us: