![WhatsApp Image 2025-01-01 at 6.40.12 PM](https://bundelkhandbulletin.com/wp-content/uploads/2025/01/WhatsApp-Image-2025-01-01-at-6.40.12-PM-1024x473.jpeg)
रिपोर्ट-शौकीन खान/कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय (झांसी)। नए वर्ष 2025 में गुरसरांय में एक महिला समाजसेवी द्वारा गरीबों और बेसहारा लोगों के लिए अपने पुराने संकल्प को दोहराते हुए असहाय और दीन दुखियों के लिए उनकी अस्पताल में गंभीर हालत दौरान एम्बुलेंस स्वास्थ्य सेवा को फ्री मैं भेजने का संकल्प दिया है। बताते चलें मीरा देवी परिहार अपनी एम्बुलेंस से सेवाएं देकर जीविका उपार्जन अपने परिवार का करती है। बावजूद इसके उनके दिल में गरीबों और असहायों की सेवा करने का हमेशा सेवाभाव रहा है और वह गुरसरांय सरकारी अस्पताल से कई असहाय,गरीब लोगों को पैसा न होने के चलते नि:शुल्क एंबुलेंस से सेवा देकर जिला मुख्यालय झांसी पहुंचा चुकी है। और अब इसी क्रम में 2025 नए वर्ष में उन्होंने संकल्प लिया है की किसी भी असहाय व्यक्ति को वह आवश्यकता पड़ने पर नि:शुल्क एंबुलेंस सेवाएं मुहैया कराएंगी इसके लिए उन्होंने अपना मोबाइल नंबर 7570991825 जन सेवा के लिए अधिकृत किया है मीरा देवी परिहार के इस काम से कस्बा व क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।