समथर (झांसी)-कस्वा समथर में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर शोक सभा मनाई। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प माला पहनाकर एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी । और उनकी दिवगंत आत्मा शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महाराव खां नगर अध्यक्ष, डाक्टर प्रिया शरण,अयोध्या प्रसाद दुबे, जीतेन्द्र भाईजी पूर्व चेयरमैन भरत व्यास छात्र संघ प्रदेश महासचिव,मुकेश वादल, इरशाद मुहम्मद, कार्तिक चौहान सुभाष मिश्रा, अखिलेश खटीक राजवीर सिंह,आयुष खां शालू सेख आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Please follow and like us: