गुरसरांय(झाँसी)। गल्ला मण्डी में मूँगफली चोरी करने के मामले में थाना पुलिस ने गल्ला व्यापारी दयासागर नायक की तहरीर पर आखिर 15 दिन अधिक समय बीत जाने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है।ज्ञात हो कि नगर के गल्ला व्यापारी दयासागर नायक की गल्ला मण्डी गुरसरांय में दुकान है।बीते 30 नवंबर से 11 दिसंबर के बीच चोरों ने थाना क्षेत्र के गल्ला मण्डी में तीन बार चोरी की वारदातों को अन्जाम दिया था।27 नवंबर की रात्रि अज्ञात चोरों ने मूंगफली की एक बोरी,30 नवंबर शनिवार की रात मूंगफली की छः बोरियां चोरी कर ली थी।तथा चोरो ने एक बार फिर से 11 दिसंबर की रात्रि मूंगफली की चार बोरियां चोरी कर ली।बुधवार 18 दिसंबर 2024 को थाना पुलिस द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुट गई है।अब देखना यह है,कि मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस क्या कार्यवाही करती है।
