गुरसरांय (झांसी)। झांसी जिले की पुलिस कप्तान बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में गुरसरांय थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह की देखरेख में मिशन शक्ति टीम द्वारा बालिकाओं को और महिलाओं को स्वाबलंबन एवं सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण तहत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं विधवा पेंशन,सुमंगला योजना बाल कल्याण योजनाओं ,बाल मजदूरी न कराने आदि के बारे में व सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 1090 वूमेन पावर 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन 1930 साइबर अपराध 108 एंबुलेंस सेवा 112 पुलिस आपातकालीन सेवा,डिजिटल अरेस्ट, साइबर फ्रॉड ,फ़र्ज़ी कॉल,अनचाहे लिंक आदि व नो हेलमेट नो फ्यूल आदि की जानकारी दी गई व साइबर अपराधों के बारे में जागरूक किया गया व पंपलेट वितरित किए गए। बताते चलें पुलिस टीम में उप निरीक्षक महेंद्र सिंह भदौरिया,महिला आरक्षी मानशी,कोमल ने गुरसरांय के ऐतिहासिक तालाब माता मंदिर परिसर में जाकर आज महिला सशक्तिकरण से लेकर उन्हें आत्मनिर्भर और सुरक्षा के बारे में सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की ए टू जेड जानकारियां दी। आज गुरसरांय नगर में यह कार्यक्रम झांसी रानी के बलिदान दिवस पर विशेष यादगार के रूप में ऐतिहासिक सेमिनार साबित हुआ।
