झाँसी – महिलाओं की पानी की समस्या को लेकर DM Jhansi कार्यालय पहुंचे न्याय अधिकार चौपाल भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट बी.एल भास्कर,
डीएम झांसी को ज्ञापन देकर खालसा इंटर कालेज, के पास स्थित न्यू इंदिरा नगर बस्ती, जहां पर गरीब लोगों की बस्ती है, वहां पीने के पानी की समस्या कई वर्षों से गंभीर बनी हुई है। मात्र हैंड पंप के सहारे मोहल्ला वासी निर्भर थे , जो अब खराब हो चुके हैं।
कभी टैंकर से पानी आता है, वो भी पीने लायक नहीं होता है। वर्तमान में जल जीवन मिशन के तहत , पहाड़ी के पीछे पानी की टंकी तैयार हो गई है, लेकिन पाइप लाइन बिछाने वाले ठेकेदार ने मोहल्ले में पानी की लाइन नहीं डाली है, जिससे मोहल्ले वासियों में भयंकर आक्रोश पनप उठा है।
न्याय अधिकार चौपाल भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट बी एल भास्कर ने कहा की सभी को अपने अधिकारों को लेने का हक है और इस भीषण गर्मी में मोहल्ले वासियों को पीने का पानी उपलब्ध न होना उनके साथ अन्याय है। इस अन्याय के खिलाफ मोहल्ले वासी अपने अधिकार लेने के लिए हर सम्भव संघर्ष करेंगे और न्याय लेकर ही रहेंगे। इस दौरान नरेश, धरमू, आनंद, प्यारेलाल, महेश, वसंत, अमर, अरुण, रजनी, गुड्डी, शीला, गौरी, मनीषा, ज्योति, मंजू, तारा, बसंती, राधा, चंदा, भाग्गो, आशा , पायल, ममता, सरोज, सुमन, नेहा , मधु, भारती, सुनीता, मीरा, संगीता, विमला आरती, मीरा, राखी, नीतू , पूनम, गीता आदि सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष शामिल रहे।
इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार प्रदीप जैन ने पहुंचकर सभी को आश्वासन देकर कहा की यदि एक हफ्ते के अंदर मोहल्ले में पाइप लाइन बिछाने का कार्य प्रारंभ नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।
