गुरसरांय (झांसी)। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से लगे हुए एक स्कूल के ग्राउंड में लगने वाला मेला कोई बड़े हादसे का निमंत्रण दे सकता है इसको लेकर उपजिलाधिकारी गरौठा से लेकर प्रशासन को मेला चालू होने के पहले चौकस होकर अग्नि कांड से लेकर सरकारी अस्पताल में मेला की तेज आवाज आदि वातावरण से पड़ने वाले दुष्प्रभाव के प्रति सचेत रहना होगा। बताते चलें इस मेला में बिजली का भी अवैध संयोजन हो सकता है जिसके चलते सरकारी अस्पताल से लेकर पूरी घनी कई वार्डो की आबादी वाले क्षेत्र में उसी ट्रांसफार्मर से विद्युत सप्लाई होती हैं और वर्तमान में आए दिन बिजली की इस क्षेत्र में अघोषित कटौती विद्युत फॉल्ट,ओवरलोड विद्युत होने के चलते कई दिनों से लड़खड़ाई हुई है जिसकी भारी परेशानी आम जनता भोग रही हैं और आए दिन अखबारों से लेकर जनता द्वारा शिकायत करने के बाद भी कोई सुधार नहीं हो रहा है साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरसरांय के बाउंड्री से लगे स्कूल के मैदान में लगने वाले मेला ग्राउंड में आग लगने की भी आशंका बनी रहती है क्योंकि पिछले कुछ वर्षों पहले इसी ग्राउंड में दीपावली पर पटाखा बाजार लगा होने से पटाखा जलने से बहुत बड़ी आग की घटना हो चुकी है।। जहां पर कोई फायर ब्रिगेड की व्यवस्था नहीं है तो दूसरी ओर निश्चय यह मेला आयोजक विद्युत संयोजन से नगर की विद्युत व्यवस्था खराब करने के साथ-साथ किसी अग्निकांड आदि हादसा से को न्योता दे रहे हैं। ऐसे में मेला चलाने की स्वीकृति के पहले प्रशासन को सुरक्षा के चौकस इंतजामों पर गौर करना होगा। इसको लेकर नगर के जागरूक नागरिकों ने परगना प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन से कार्रवाई की पहल की है ताकि कोई जन-धन हानि ना हो सके।
