झाँसी –तहसील टहरौली परिसर में आज शनिवार को समय 2 बजे तक संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिला अधिकारी झांसी गौरांग राठी एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति की अध्यक्षता में तहसील क्षेत्र से आए हुए फरियादियों की जनसमस्याओं को सुना गया समाधान दिवस पर कुल 183 शिकायती पत्र आए जिनमें से 8 शिकायतों का मौके पर निस्तारण करा दिया गया है आए हुए शिकायती पत्रों में राजस्व विभाग के 108, पुलिस विभाग 17 विकासखंड 9 विद्युत विभाग से 19 समाज कल्याण विभाग से 4 एवं शेष शिकायती पत्र अन्य विभागों से संबंधित रहे वहीं बसारी गांव से आईं महिलाओं ने गांव शराब का ठेका खोले जाने का नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया है सभी शिकायती पत्रों को मौके पर जाकर संबंधित कर्मचारियों को मौके पर जाकर उचित समाधान करा निस्तारण हेतु निर्देश दिए गए हैं
इस मौके पर उपजिलाधिकारी गौरव आर्य तहसीलदार ज्ञानप्रकाश सिंह लेखपाल संजीव गुप्ता,राजेश पाल, वरिष्ठ पत्रकार बाबूसिंह यादव राघवेंद्र पटेल तहसील अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अंकित गौतम सहित आदि मौजूद रहे
