गुरसरांय (झांसी)। झांसी जिले के सबसे दूरस्थ ब्लॉक बामौर और बामौर विकासखण्ड के सबसे दूरस्थ विषम भौगोलिक रास्ते ऊबड़ खाबड़ क्षेत्र में बसें ग्राम पंचायत देवरी( बामौर) झांसी में 100 प्रतिशत स्वजनगणना यहां तैनात सचिव विनीत कुमार विश्वकर्मा ने पूरी करके न केवल झांसी जनपद और बुंदेलखंड क्षेत्र से लेकर उत्तर प्रदेश में अपनी बेहतरीन कार्यक्षमता की बदौलत स्वजनगणना पूरे होने वाले गांव में प्रथम पंक्ति में ग्राम पंचायत देवरी का नाम सुनहरे इतिहास में रच गया है। और उत्तर प्रदेश के योगी सरकार के बेहतरीन कार्य क्षमता से परिपूर्ण पहचान रखने वाले झांसी जिले के जिला मुख्य विकास अधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाद आईएएस और जिला पंचायत राज अधिकारी ने सचिव विनीत कुमार विश्वकर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।जिले के मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किए गए इस ऐतिहासिक काम के लिए ग्राम सचिव को सम्मानित करने से अब एक नई ऊर्जा के साथ जिले में उम्मीद है कि सभी ग्राम सचिव से लेकर इस काम में जुटे अधिकारी व कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी को निर्वाह करके झांसी जिले का नाम उत्तर प्रदेश में नंबर एक पर पहुंचाएंगे। इसको लेकर ग्राम सचिवों ने जिला मुख्य विकास अधिकारी से लेकर जिले के सभी अधिकारियों के साथ-साथ सम्मानित हुए सचिव विनीत कुमार विश्वकर्मा को बधाइयां व शुभकामनाएं दी है। शुभकामनाएं देने वालों में बामौर ब्लॉक के खण्ड विकास अधिकारी गौरव कुमार तो दूसरी ओर ग्राम विकास अधिकारियों, सचिवों,ग्राम प्रधानों, ब्लॉक प्रमुखों ने भी शुभकामनाएं दी है। जिसमें प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख बामौर चन्द्रभान सिंह अहिरवार,गुरसरांय ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि टीकाराम पटेल, बामौर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि केशव सिंह परिहार,ग्राम सचिवों में सुनील कुमार तिवारी,महेंद्र चौधरी,देवेंद्र कुमार,शिव प्रताप पटेल,ओमप्रकाश निरंजन, किशोर कुमार,नितिन कुमार,अतुल भारद्वाज,भरत व्यास,महीपत सिंह निरंजन,अशोक गुप्ता,रजत अग्रवाल,तेज सिंह निरंजन,राम प्रकाश निरंजन,प्रदीप सोनी,श्लोक सिंह,दरयाव सिंह,दीक्षा यादव,अंकित पटेल,रघुनंदन मोठ़,विजय सिंह तो ग्राम प्रधानों में संजय गुप्ता,अशोक कुमार, बृजपाल सिंह उर्फ कल्लू गौर, अनूज द्विवेदी,रमाकांत पटेल,पुष्पेंद्र पटेल,श्याम सिंह सहित बड़ी संख्या में सरकारी,गैर सरकारी लोगों ने खुशी का इजहार किया है।
