समथर- विगत दिन शनिवार को जिला दतिया ( मध्य प्रदेश) में स्थित निजनिवास पर समथर के वरिष्ठ पत्रकार महेन्द्र सिंह नागर की पूज्यनीय माताजी व डॉ लोकेंद्र सिंह नागर की धर्म पत्नी मोती राजा का स्वर्गवास हो गया था। आज नगरपालिका परिषद समथर के गांधी पार्क में नगर के पत्रकारों ने शोक सभा व्यक्त की। नगर के पत्रकारों ने गांधी पार्क में वरिष्ठ पत्रकार महेन्द्र सिंह नागर की पूज्यनीय माताजी स्वर्गीय मोती राजा दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन धारण किया। और सभी ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। वहीं सभी पत्रकारों ने प्रार्थना की। कि उन्हें ईश्वर अपने चरणों में स्थान दे। उक्त अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार रामप्रकाश व्यास,सुरेश शर्मा, अनुपम श्रीवास्तव, श्यामाचरण उपाध्याय,मानवेन्द्र सिंह ध्रुव गुर्जर पवन वुलकिया शुभम त्रिपाठी, संजीव व्यास, मोहित शर्मा,अनुज दुवे,आशीष उपाध्याय दिलीप परिहार उपस्थित रहे।
